Wednesday, April 16, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » अपर सचिव पंचायतीराज विभाग ने बील्हापुर के ग्राम प्रधान से की वार्ता 

अपर सचिव पंचायतीराज विभाग ने बील्हापुर के ग्राम प्रधान से की वार्ता 

कानपुर देहात| अपर सचिव पंचायतीराज विभाग मनोज कुमार सिंह ने वर्चुटल मीटिंग के माध्यम से प्रदेश के प्रधानों के साथ सीधा संवाद किया। पंचायत के माध्यम से संचालित योजनाओं को मजबूत बनाने के लिए और क्या प्रयास शासन द्वारा किया जाये, साथ ही उन्हें पंचायत द्वारा संचालित योजनाओं जैसे सामुदायिक शौचालय, पंचायत भवन इत्यादि के बेहतरी के लिए शासन का सहयोग मिल रहा है कि नही इसके लिए एक विस्तृत वार्ता प्रदेश के समस्त ग्राम प्रधानों से की गयी। इसीक्रम में कानपुर देहात जनपद से भी अपर सचिव पंचायतीराज विभाग मनोज कुमार सिंह ने बील्हापुर के ग्राम प्रधान मुर्श्रत खान से वार्ता की। मुर्श्रत खान ने बताया कि पंचायत भवन अत्यन्त जर्जर अवस्था में है, जिसके निर्माण हेतु हम प्रशासन से सहयोग की अपेक्षा करते है। कार्यक्रम में प्रगतिभाग कर रहीं मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पण्डेय ने इस बात का विश्वास उपस्थित ग्राम प्रधानों को दिलाया कि उन्हें हर तरह की प्रशासनिक मदद पंचायत संस्थाओं को मजबूत करने में की जायेंगी, क्योंकि किसी भी जनपद के विकास का मूल्यांकन पंचायत संस्थाओं द्वारा संचालित योजनाओं की मजबूती से ही लगाया जाता है। इस मौके पर बील्हापुर गांव के फिरोज, भोलू खान, काशिम खान, सिकन्दर, सहबूद बेग, एतिशाम बेग, भोले कुरैशी, कसिम खान आदि उपस्थित रहे।