Saturday, April 5, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » युवा कांग्रेस ने प्रदेश सरकार का पुतला दहन कर की नारेबाजी

युवा कांग्रेस ने प्रदेश सरकार का पुतला दहन कर की नारेबाजी

युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ओमवीर यादव को रिहा कराने की मांग
फिरोजाबाद। युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ओमवीर यादव की गिरफ्तारी के विरोध में युवा कांग्रेस द्वारा प्रदेश सरकार पुतला दहन किया गया। साथ ही युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष को रिहा करने की मांग की गई। मंगलवार को युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चॉद कुरैशी के नेतृत्व में लालपुरा रोड पर प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया गया। साथ ही कहा कि युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ओमवीर यादव की गिरफ्तारी के विरोध मे आज प्रदेश सरकार का पुतला फूंका गया है। प्रदेश अध्यक्ष किसान के हक मांग कर रहे थे। उन्हें प्रशासन द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शासन से युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष को जल्द से जल्द रिहा करने की मांग की है। अन्यथा युवक कांग्रेस सड़क पर उतरकर जन आंदोलन करने के बाध्य होगी। पुतला दहन के दौरान नुरुल हुदा लाला राइन गांधी, जावेद कुरेशी, मोहम्मद फहीम, शमशाद कुरैशी, शोएब खान, अहमद सिद्दीकी, सुधीर कुमार, दुर्वेश दयाल चित्तौड,़ इब्ने हसन अंसारी, इमरान खान आदि मौजूद रहे।