Sunday, May 19, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट कार्यालय का किया औचक निरीक्षण

जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट कार्यालय का किया औचक निरीक्षण

कानपुर नगर। जिलाधिकारी कानपुर नगर विशाख जी ने आज कलेक्ट्रेट कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सबसे आगन्तुक कक्ष पहुचे। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि हमारी प्राथमिकता जनता की समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण समय बध तरीके से निस्तारण कराना है, आने वाले फरियादियों के बैठने की बेहतर व्यवस्था हो, इसके लिए पर्याप्त मात्रा में कुर्सी रखी जाए तथा पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी आई0जी0आर0एस कक्ष पहुचे। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि आर्थिक सहायता के एक भी प्रकरण पेंडिंग नही रहने चाहिए प्राथमिकता के आधार पर सभी का निस्तारण किया जाए। शासन की लाभकारी योजनाओं का लाभ हर पात्रों को मिले इसमे लापरवाही नही होनी चाहिए। उन्होंने एडीएम सिटी कार्यालय, एडीएम वित्त राजस्व कोर्ट, असलाहा अनुभाग, नजारत, मनोरंजन, अशाज्योति कैंटिंग आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी कलेक्ट्रेट कर्मचारियों से उनके कार्य के विषय मे जानकारी की। तत्पश्चात उन्होंने तहसील सदर स्थित रिकार्ड रूम, उप जिलाधिकारी कार्यालय का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एडीएम सिटी अतुल कुमार उपस्थित रहे।