Sunday, April 13, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » बहन के घर आई महिला को जहरीले सांप ने काटा

बहन के घर आई महिला को जहरीले सांप ने काटा

ऊंचाहार/ रायबरेली, पवन कुमार गुप्ता। शुक्रवार को एक महिला अपनी बहन के घर आई थी। दोपहर के वक्त बिस्तर पर उसे जहरीले सांप ने काट लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन सीएचसी ले आए।जहां उपचार चल रहा है। जगतपुर कोतवाली क्षेत्र के पारी गांव निवासी रमेश कुमार की पत्नी चंदा देवी क्षेत्र के पूरे भुषई मजरे इटौरा बुजुर्ग गांव में मनोज कुमार के घर अपनी बहन के यहां आई थी। दोपहर में आराम करते समय बिस्तर पर जहरीला सांप चढ़ आया और उसके पैर में काट लिया। जिसके बाद परिजन झाड़ फूंक कराते रहे।हालत बिगड़ने पर सीएचसी ले आए।जहां उपचार चल रहा है। सीएचसी अधीक्षक डॉ.एम.के. शर्मा ने बताया कि महिला को जहरीले सांप ने काटा था।जिसका इलाज किया जा रहा।