Friday, April 19, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » विधायक प्रतिभा शुक्ला ने जूडो कराटे कार्यक्रम का किया शुभारंभ

विधायक प्रतिभा शुक्ला ने जूडो कराटे कार्यक्रम का किया शुभारंभ

2017.05.24 06 ravijansaamnaकानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। सुपर मार्शल आर्ट एवं सेवा संस्थान जूडो कराटे टाउन एरिया मार्केट बाढापुर द्वारा संस्था के प्रांगढ में जिलास्तरीय कराटे प्रतियोगिता का शुभांरभ विधायक प्रतिभा शुक्ला द्वारा किया गया। सुपर मार्शल आर्ट एवं सेवा संस्थान द्वारा आयोजित बेल्ट टेस्ट के छात्र-छात्राओ द्वारा जूडो कराटे का आकर्षक प्रदर्शन किया गया। प्रशिक्षार्थी बालिकाओं द्वारा आत्मरक्षा के नए-नए हैरत अंगेज करतब देख दर्शक मन्त्र मुग्ध हो गए एवं उत्साहवर्धन हेतु मुख्य अतिथि विधायक प्रतिभा शुक्ला ने जूडो कराटे का प्रदर्शन करने वाली छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। जूडो कराटे का प्रदर्शन करनी वाली छात्राओं के भविष्य की उज्जवल कामना करते हुए कहा कि वे पढ़ाई के साथ साथ मार्शल आर्ट मे पारंगत होकर अपना, समाज व देश का नाम रोशन करेगे। सुपर मार्शल आर्ट एवं सेवा संस्थान की अध्यक्ष शीतल पाल व विनर मार्शल आर्ट एकेडमी के अध्यक्ष मो0 शकील खान ने बताया कि दर्जनों बच्चो ने अच्छा प्रर्दशन किया है। पूर्व चेयरमैन जितेन्द्र सिंह गुड्डन ने भी संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की गयी। इस मौके पर अरूण, व्यायाम टीचर नीतू कटियार, प्रशिक्षक /मास्टर मो0 साजिद, प्रिया, पारूल, शिवानी, डिम्पल, निकेता, नित्या अग्रवाल, जिलाध्यक्ष राहुल देव अग्निहोत्री, मोहन गुप्ता, शिवानी अवस्थी आदि भी उपस्थित थे।