Friday, March 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » यह सपा का नहीं भाजपा का शासन है-स्वतंत्र देव सिंह

यह सपा का नहीं भाजपा का शासन है-स्वतंत्र देव सिंह

2017.05.25 17 ravijansaamna
यात्री से जानकारी लेते राज्यमंत्री

स्थानीय मुददों पर दिया टाल- मटोल वाला जबाब
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। प्रदेश शासन में परिवहन विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्रदेव सिंह गुरूवार को स्थानीय बस स्टैंड पर आए। इस दौरान उन्होंने यहां की व्यवस्था देखीं। बस स्टैंड के निरीक्षण के दौरान स्थानीय समस्याओं को लेकर पूछे गए प्रश्नों और समस्याओं के समाधान को राज्यमंत्री ने सीधे उत्तर देने की जगह टाल-मटोल वाले जबाब दिए। वहीं कानून व्यवस्था के मुददे पर उन्होंने कहा कि अपराधी समझ लें कि प्रदेश में अब सपा का भाजपा का शासन है। अपराहन करीब चार बजे स्थानीय बस स्टैंड पर भाजपा नेताओं के साथ पहुंचे प्रदेश सरकार में परिवहन राज्यमंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने स्थानीय बस स्टैंड पर मौजूद बस यात्रियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को जानने का प्रयास किया। इस दरम्यान उन्होंने स्थानीय कर्मचारियों से भी बातचीत कर वस्तुस्थिति की जानकारी करने का प्रयास किया। बस स्टैंड पर पेयजल की समस्याओं को लेकर उन्होंने सदर विधायक मनीष असीजा से समस्या समाधान कराने की बात कही। वहीं प्रदेश में पटरी से उतर रही कानून व्यवस्था के मुददे पर उन्होंने टालमटोल वाला उत्तर देते हुए कहा कि अपराधी और भ्रष्टाचारी सरकार के निशाने पर हैं। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने साफ कहा कि अपराधी और भ्रष्टाचारी समझ लें कि प्रदेश में अब सपा की नहीं वरन भाजपा की सरकार है।
सुबह से ही चकाचक हो गया बस स्टैंड
विभागीय मंत्री के आगमन की जानकारी के बाद स्थानीय बस स्टैंड को अधिकारियों के निर्देश के बाद चकाचक करा दिया गया। मंत्री के आगमन से पूर्व साफ-सफाई की जाती रही। वहीं अरसे से बंद पडे एलसीडी और यात्रियों को आवश्यक जानकारी देने वाले इलैक्ट्रोनिक यंत्र दुरूस्त नजर आए। यही नहीं बस स्टैंड पर खडे होने वाले कई रसूखदारों के निजी वाहन भी बस स्टैंड परिसर से नदारद दिखे। मंत्री के निरीक्षण के दौरान सहायक परिवहन अधिकारी राशिद अली, महानगर अध्यक्ष भाजपा कन्हैयालाल गुप्ता, सत्यवीर गुप्ता, नमन बसंल, लोकेश गुप्ता, मुकुल शुक्ला, निकुज शुक्ला, आदि दर्जनों भाजपा नेता मौजूद रहे।