Friday, April 11, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » प्रतिज्ञा यात्रा में कार्यकर्ताओं की भीड़ को नेताओं ने दिए जीत के मंत्र

प्रतिज्ञा यात्रा में कार्यकर्ताओं की भीड़ को नेताओं ने दिए जीत के मंत्र

रायबरेली, पवन कुमार गुप्ता। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी महासचिव और यूपी की कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी ने इस समय मोर्चा संभाला हुआ है।  कुँवर अजयपाल सिंह (मुन्ना भैया) जी की अगुवाई में विधानसभा ऊँचाहार में कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा में सभी कार्यकर्ताओं द्वारा आज की प्रतिज्ञा रैली में कांग्रेस की सरकार बनने पर अपनी प्रतिज्ञाओं को पूरा करने का विश्‍वास भी दिलाया गया।साथ ही कांग्रेसियों ने प्रदेश की बीजेपी सरकार पर निशाना भी साधा।कुंवर अजय पाल सिंह ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए याद दिलाया कि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी पिछले दो साल से लगातार संगठन की मजबूती,नौजवानों,किसानों,महिला सुरक्षा,कानून व्‍यवस्‍था के मुद्दे पर संघर्ष कर रही हैं। विधानसभा ऊंचाहार में भी इस समय बदलाव की आंधी है और यूपी में इस बार पूर्ण बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनाने जा रही है।कांग्रेस पार्टी जो कहती है,वो करती है,कांग्रेस किसानों की बात करती है। इसके साथ ही मुन्ना भैया ने कहा कि हमने बहुत पहले से ही विधानसभा ऊंचाहार को शिक्षित करने का संकल्प उठा रखा है जो कि आज तक निरंतर जारी है। वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि प्रतिज्ञा यात्रा में उमड़ रही भीड़ दिखा रही है कि लोग केंद्र और प्रदेश सरकार के शासन से परेशान हैं और यह भीड़ बता रही है कि इस बार विधानसभा ऊंचाहार में भी सत्ता परिवर्तन होने वाला है और कांग्रेस की जीत सुनिश्चित है।बताते चलें कि कुँवर अजयपाल सिंह (मुन्ना भैया) जी की अगुवाई में आज विधानसभा ऊँचाहार में कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा का सम्मेलन हुआ।जिसमें कार्यक्रम प्रभारी बाजीराव खाड़े ,प्रमोद तिवारी पूर्व राज्यसभा सांसद,अजय राय पूर्व विधायक,दीपक सिंह mlc,के.एल.शर्मा सांसद प्रतिनिधि, राजेश मिश्रा,पूर्व सांसद वाराणसी,बालकृष्ण चौहान पूर्व सांसद मऊ घोरी,कांग्रेस जिला अध्यक्ष रायबरेली पंकज तिवारी,कांग्रेस महिला जिला अध्यक्ष शैलजा सिंह मौजूद रही।