Friday, April 11, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सरदार पटेल के सपने को साकार कर रहे है मोदी,भारत बन रहा श्रेष्ठ

सरदार पटेल के सपने को साकार कर रहे है मोदी,भारत बन रहा श्रेष्ठ

ऊंचाहार/रायबरेली, पवन कुमार गुप्ता। देश के प्रथम गृह मंत्री लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल ने भारत के निर्माण और उत्थान को लेकर जो सपना संजोया था।आज वह सपना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साकार कर रहे है और भारत श्रेष्ठ बन रहा है। उक्त विचार भाजपा के भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रांतीय मंत्री अभिलाष कौशल ने क्षेत्र कमालपुर गांव स्थित सरदार पटेल पार्क में लौह पुरुष की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए व्यक्त किया।इस मौके पर उन्होंने पटेल समाज को समाज का गौरव बताया और कहा कि सरदार पटेल के वंशजों ने हमेशा समाज को दिशा दी है और राष्ट्र के नवनिर्माण में अहम भूमिका निभाई है।भाजपा नेता ने कहा कि सम्पूर्ण भारत को एक सूत्र में पिरोने एक संगठित भारत का निर्माण करके प्रधान मंत्री मोदी ने सरदार पटेल के हर सपने को पूरा किया है। इस मौके पर प्रमुख रूप से रोहनिया मंडल अध्यक्ष गुड्डू यादव,पूर्वमंडल अध्यक्ष हरिकेश मौर्य,ऊंचाहार विधानसभा विस्तारक सचिन कुमार ,मनोज कुमार, राजू यादव और कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।