Friday, March 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » महिला ने पति पर लगाया जहर देने का आरोप अस्पताल में भर्ती

महिला ने पति पर लगाया जहर देने का आरोप अस्पताल में भर्ती

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना दक्षिण क्षेत्र के हिमायूपुर में एक महिला ने संदिग्ध हालत में विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। महिला ने पति पर जहर देकर मारने का प्रयास करने का अरोप लगाया। मायका पक्ष ने थाने में तहरीर दी है। दक्षिण क्षेत्र के हिमायूपुर निवासी अजय कुमार की पत्नी 22 वर्षीय पत्नी सावित्री ने विगत रात्रि में संदिग्ध हालत में विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिसने अर्ध अचेत हालत में डायल 100 को फोन द्वारा घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। महिला की माने तो उसके पति ने अतिरिक्त दहेज के चलते उसके साथ मारपीट करते हुए मुख में जहर डालकर पानी डाल दिया। जिससे उसकी हालत खराब हो गयी। पुलिस ने घटना की जानकारी उसके मायके जनपद आगरा के बलकेश्वर निवासी शम्भूनाथ पिता को दी। जिला अस्पताल में पहुच महिला के माता-पिता ने थाने में तहरीर दी। पुलिस घटना की जांच कर रही है।