Saturday, April 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » दबंगों ने पुजारी की नाक व गुप्तांग काटा

दबंगों ने पुजारी की नाक व गुप्तांग काटा

कानपुर/घाटमपुर, शीराजी। तन्त्र मन्त्र की शंका में दबंग तान्त्रिक को मारपीट के बाद रात में घर से उठा ले गये और उसकी नाक व गुप्तांग काट कर उसे घायल कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दोपहर कोतवाली पहुंचे ग्राम जगन्नाथपुर निवासी नत्थू ने पुलिस को बताया आज तड़के सुबह गाॅव के विमलेश छोटे चन्दा व छुटकी ने उसके घर पर धावा बोल कर उसे व उसकी पत्नी राजकुमारी के साथ मारपीट की और बेहोशी की हालत में मुझे(नत्थू) उठा ले गये। खेतों में ले जाकर उक्त लोगों ने धारदार हथियार से उसकी नाक व गुप्तांग काट दिया। सुबह पुत्र बहू व पत्नी ढूढ़ती हुई खेतों में पहुंची जहाॅं से घायल नत्थू को उठा कर घर लाई और अब न्याय के लिये थाने आई है। पीड़ित नत्थू का कहना है कि मेरे घर के सामने शंकर जी का सार्वजनिक मन्दिर है जिसे दबंग हटाना चाहते हैं। इसी बात से नाराज उक्त लोगों ने घटना को अंजाम दिया है।