Monday, September 23, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट में दो महिलाएं घायल

जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट में दो महिलाएं घायल

ऊंचाहार/रायबरेली, पवन कुमार गुप्ता। कोतवाली क्षेत्र के जमुनापुर चौराहे पर जमीन के विवाद को लेकर सगे संबंधियों में मारपीट हो गई। जिसमें दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हुई हैं। पीड़ित महिलाओं ने कोतवाली में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।
सुमन सिंह तथा लक्ष्मी सिंह जमुनापुर चौराहा की निवासी है। आज रविवार की सुबह जमीनी विवाद को लेकर सगे संबंधियों में कहासुनी होने लगी। जिसके बाद संबंधियों ने उन्हें लाठी-डंडों से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल महिलाओं को परिजन सीएचसी ले गए।जहां पर उनका उपचार चल रहा है। पीड़ित महिलाओं ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। कोतवाल शिव शंकर सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है जांच के बाद आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।