हाथरस। भारतीय जनता पार्टी के निर्देश पर चलाए जा रहे सदस्यता अभियान के तहत आज भाजपा की जिला मंत्री श्रीमती संध्या आर्य द्वारा कमला बाजार पर सदस्यता शिविर लगाया गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राओं, युवाओं, बुजुर्गों द्वारा भाजपा की सदस्यता ग्रहण की गई।इस मौके पर भाजपा नेत्री संध्या आर्य ने लोगों को प्रचार सामिग्री वितरित करते हुए भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से अवगत कराया और सदस्यता लेने वाली महिलाओं एवं छात्राओं का भाजपा का दुपट्टा पहनाकर स्वागत भी किया।
सदस्यता शिविर की अध्यक्षता करते हुए शहर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में भाजपा का सदस्य बनने की अपील की और 2022 में पुनः भाजपा की भारी बहुमत से सरकार बनाने की अपील की।सदस्यता शिविर के मुख्य अतिथि के रुप में सांसद प्रतिनिधि ठा. राजेश सिंह गुड्डू ने कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास की नीति के अनुसार कार्य कर रही है और आज भाजपा की सरकारों ने देश में प्रदेश की स्थिति को काफी हद तक बदला है एवं सुशासन दिया है।सदस्यता शिविर में भाजपा नेताओं में भाजपा के संस्थापक सदस्य व पूर्व पालिका अध्यक्ष रमेशचंद्र आर्य, विधायक प्रतिनिधि सुनीत आर्य, भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष डॉ. ललितेश शर्मा, सदस्यता प्रमुख भूपेन्द्र कौशिक, सभासद नारायणलाल, सभासद प्रदीप शर्मा, पूर्व सभासद मनोज वर्मा, अनुसूचित मोर्चा के जिला महामंत्री जितेंद्र सिंह, अनुसूचित मोर्चा के नगर अध्यक्ष अमन पराशर, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नगर अध्यक्ष मुकेश सोनी, मंडल मंत्री पूनम शर्मा, कु. रितु गौतम, पदम कुमार आदि मौजूद थे।