Tuesday, April 30, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » आर्थिक व शारीरिक रूप से कमजोर लोगों की मदद के लिए आगे आया मालवीय मिशन

आर्थिक व शारीरिक रूप से कमजोर लोगों की मदद के लिए आगे आया मालवीय मिशन

ऊंचाहार/रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। रानी लक्ष्मी बाई व गुरुनानक के जन्मदिवस पर एनटीपीसी की सामाजिक संस्था मालवीय मिशन ने नई पहल शुरू की है।शुक्रवार को क्षेत्र के खुर्रमपुर प्रधान प्रतिनिधि द्वारा आयोजित समारोह में महिलाओं के स्वावलंबन के लिए उनके सिलाई प्रशिक्षण पूर्ण करने पर प्रमाण पत्र वितरण के साथ- साथ विधवाओं और दिव्यांगों को कम्बल भी वितरित किया गया। प्रधान प्रतिनिधि विनय शुक्ला उर्फ बाबा ने इस कार्यक्रम का आयोजन गांव के शिव मन्दिर के प्रांगण में पंचायत भवन के नजदीक में किया था।एनटीपीसी की सामाजिक संस्था मालवीय मिशन द्वारा कुछ माह पूर्व से इस गांव में एक शिविर आयोजित किया गया था।जिसमें गांव में आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं व किशोरियों को नि:शुल्क सिलाई का प्रशिक्षण दिया गया था।कुल करीब 95 महिलाओं और किशोरियों ने सफलता पूर्वक प्रशिक्षण पूर्ण किया तो शुक्रवार को आयोजित इस समारोह में उन्हें प्रमाण पत्र वितरित किया गया है।इसी के साथ गांव की गरीब विधवाओं और दिव्यांगो को कम्बल का भी वितरण किया गया है।कुल 90 महिलाओं को कम्बल का वितरण किया गया।इस मौके पर मिशन के अध्यक्ष चन्द्र शेखर मिश्र,महासचिव ओ.एस.पांडेय,सी.एस. पांडेय,दयानंद मिश्र,गौरव पांडेय के अलावा ग्रामीणों में श्रवण शुक्ला ,मिथलेश शुक्ला,त्रिभुवन नाथ मिश्र व ग्राम प्रधान निर्मला देवी मौजूद थी।