Tuesday, April 30, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री इंद्रा गांधी के जन्मदिवस पर किया नमन

कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री इंद्रा गांधी के जन्मदिवस पर किया नमन

फिरोजाबाद। भारत की पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी के जन्मदिन के अबसर पर एक गोष्ठी का आयोजन कांग्रेस महानगर कार्यालय पर किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माला पहनाकर कर नमन किया। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष हाजी साजिद बेग ने स्व. इंदिरा गांधी को नमन करते हुए कहा कि उन्हीं की दम बात थी जो चीन जैसी शक्तिशाली ताकत को मुंहतोड़ जवाब देने का काम किया। उनके नेतृत्व में देश ने तरक्की की। एआईसीसी सदस्य प्रकाश निधि गर्म ने कहा बंगलादेश को आजाद कराने में इंद्रा गाँधी का बहुत बड़ा योगदान रहा है। अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष वकार खालिक ने कहा ये भारत की एकमात्र ऐसी प्रधानमंत्री रही हैं। जिसने पाकिस्तान जैसे देश के 90 हजार से अधिक सैनिकों को आत्म समर्पण करने पर मजबूर कर दिया। शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष दुबेदी ने कहा अपनी जान की भी परबाह किये बिना देश को आगे बढ़ाने का काम किया। सेबादल नगर अध्यक्ष नूरूल गांधी ने कहा देश के लिए अपनी जान देने वाले गाँधी परिवार का ये देश हमेशा नमन करता रहेगा। इस दौरान फहीम कुरैशी, ह्दृयराम, रहीस उददीन, गुफरान, शगुफ्ता खान, नूरी बेगम, पंकज सिंह, सतपाल सिंह आदि मौजूद रहे।