Tuesday, April 30, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » लेखक चौधरी शेर सिंह को गेल का डायरेक्टर चुना गया

लेखक चौधरी शेर सिंह को गेल का डायरेक्टर चुना गया

राष्ट्रीय अध्यक्ष पण्डित सुशील कुमार, राष्ट्रीय महासचिव रमन ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष सुघर सिंह, जिला प्रभारी सर्वेन्द्र कुशवाह, जिला अध्यक्ष पुष्पराज, जिला संयोजक रिंकू तिवारी समेत अन्य मीडियाकर्मियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद किया
इटावा। इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन भारत के राष्ट्रीय संरक्षक व बीजेपी के कद्दावर नेता चौधरी शेर सिंह को केंद्र सरकार के पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय अंतर्गत भारत की प्रमुख गैस उत्पन्न की सबसे बड़ी तकनीकी संस्था गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया (गैल इंडिया लिमिटेड) में डायरेक्टर नियुक्त किया गया है अलीगढ़ निवासी वरिष्ठ भाजपा नेता लेखक चौधरी शेर सिंह को गेल का डायरेक्टर चुना गया है। गौरतलब है कि चौधरी शेर सिंह भाजपा में एक बड़ा नाम है। और इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन भारत के राष्ट्रीय संरक्षक हैं जो किसी पहचान के मोहताज नहीं है वर्ष 2019 लोकसभा चुनाव में संगठन ने उन्हें फतेहपुर सीकरी चुनाव प्रबंधन की कमान सौंपी थी शेर सिंह ने दिन रात मेहनत करके भाजपा प्रत्याशी राजकुमार चाहर को पांच लाख से अधिक वोटों से जीत दिलवाई थी।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की छात्र राजनीति से भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश करने वाले चौधरी शेर सिंह उत्तर भारत के तरकीबन सभी राज्यों में पूर्णकालिक संगठन मंत्री रह चुके हैं। और भाजपा को मजबूती देने का काम कर चुके हैं और 17 वर्षों से चुनाव प्रबंधन का कार्यभार संभाल रहे हैं। और उत्तर प्रदेश भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य भी हैं। चौधरी शेर सिंह का नियुक्त पत्र भारत सरकार के उप सचिव श्याम सिंह महर द्वारा जारी किया गया।
चौधरी शेर सिंह को गैल इंडिया के निदेशक बनाए जाने पर इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश प्रभारी सुघर सिंह पत्रकार, जिला संयोजक रिंकू तिवारी, जिला प्रभारी सर्वेन्द्र कुशवाह, जिला अध्यक्ष पुष्पराज समेत अन्य मीडियाकर्मियों ने चौधरी शेर सिंह को बधाई दी है।