Friday, May 3, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मतदाता जागरूकता को निकाली रैली

मतदाता जागरूकता को निकाली रैली

हाथरस। स्वीप योजना अंतर्गत प्रेमवती देवी इंटर कॉलेज बीछिया टुकसान में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 हेतु छात्र-छात्राओं को मतदान के प्रति जागरूक करने हेतु विद्यालय स्तर पर प्रतियोगिता आयोजित की गई।इस मौके पर प्रधानाचार्य मनोज कुमार शर्मा द्वारा छात्र-छात्राओं को बताया कि जिन छात्र-छात्राओं की उम्र 1 जनवरी 2021 को 18 वर्ष या इससे अधिक है तो वह अपना नाम मतदाता सूची में बढ़वाने हेतु फार्म 6 भरकर अपने बीएलओ को जमा करा दें और साथ ही छात्र-छात्राओं द्वारा मतदाता जागरूक रैली निकाली गई। जिसको सरिता शुक्ला मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा भाजपा व प्रधानाचार्य मनोज कुमार शर्मा ने संयुक्त रुप से झंडी दिखाकर मतदाता रैली को रवाना किया। गांव बीछिया में रैली को घुमा कर लोगों को जागरूक किया।इस मौके पर हरिओम चौधरी, साहब सिंह, डीके शर्मा, बीना शर्मा, कल्पना पचौरी, प्रदीप कुमार, फाइया गुलशन, काजल शर्मा, चुन्नीलाल, विनोद दीक्षित आदि उपस्थित थे।