Friday, May 17, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार »  पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष हुई कांग्रेस में शामिल

 पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष हुई कांग्रेस में शामिल

सिकंदराराऊ। हसायन कस्बा में मंगलवार को नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शाहिद अली एवं जिला सचिव संजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस सदस्यता कैंप लगाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य, वरिष्ठ कांग्रेसी पंडित केशव देव शर्मा, पंडित ऋषि कुमार कौशिक एवं हरिशंकर वर्मा मौजूद रहे । कैंप में 234 लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ली। जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने कहा कांग्रेस पार्टी गांव गांव, नगर नगर सदस्यता अभियान चला रही है और प्रियंका गांधी के प्रतिज्ञा पत्रों का वितरण कर रही है। प्रत्येक कैंप में प्रतिदिन सैकड़ों लोग कांग्रेस के सदस्य बन रहे हैं ।आम जनमानस विशेष रूप से महिला वर्ग प्रियंका गांधी की प्रतिज्ञा और महिलाओं के सशक्तिकरण से प्रभावित है। इसीलिए सदस्यता शिविर में बढ़-चढ़कर भाग ले रही हैं और आज हसायन के सदस्यता कैंप में सर्वाधिक महिलाओं की सदस्यता हुई है वहीं हसायन की पूर्व चेयरमैन श्रीमती सददो बेगम ने अपनी महिला शक्तियों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने उनका कांग्रेस परिवार में स्वागत किया। सदस्यता शिविर में अकबर अली, परवेज खान, प्रेमपाल गोसाई, राजपाल बघेल, इकबाल , जाकिर खान ,शाकिर अली, जितेंद्र बघेल, आदि साथियों का सहयोग रहा।