Tuesday, April 30, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भाजपा की जन विश्वास यात्रा जनपद में कल

भाजपा की जन विश्वास यात्रा जनपद में कल

शिकोहाबाद के रामलीला मैदान में उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा जनसभा को करेंगे संबोधित
फिरोजाबाद। भारतीय जनता पार्टी द्वारा उत्तर प्रदेश के सभी छह क्षेत्रों मेें जन विश्वास यात्रा निकाली जा रही है। जिसका शुभारम्भ 19 दिसम्बर को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा किया गया। वहीं ब्रज क्षेत्र की यात्रा का शुभारम्भ प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथद्वारा किया गया। जन विश्वास यात्रा फिरोजाबाद विधानसभा में 23 दिसम्बर को आएंगी। यह जानकारी भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार ने युवा मोर्चा के कार्यालय पर प्रेसवार्ता के दौरान दी।
यात्रा संयोजक रामनरेश कटारा ने बताया कि जन विश्यास यात्रा 23 दिसम्बर को प्रातः 9 बजे राजा का ताल से प्रारम्भ होकर मीरा चौराहा, नगला भाऊ, जैन मंदिर, सदर बाजार में होते हुऐ रसूलपुर थाने से शिकोहाबाद रामलीला मैदान के लिये प्रस्थान करेगी। शिकोहाबाद के रामलीला मैदान में एक विशाल जनसभा को उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा संबोधित करेंगे। यात्रा में मुख्य रूप से एटा के सांसद राजवीर सिंह (राजू भैया), जी.एस. धर्मेश (मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार) रहेगें। जनसभा को सफल बनाने के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष मानवेन्द्र प्रताप सिंह व महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार ने पार्टी के कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौपी है। वार्ता के दौरान फिरोजाबाद विधानसभा प्रभारी रविकान्त पचोरी, शिकोहाबाद विधानसभा प्रभारी अनुराग पाण्डे, महानगर महामंत्री राधेश्याम यादव, केशव सिंह फौजी, आनन्द अग्रवाल, महानगर मंत्री सुरेन्द्र राठौर, अंकित तिवारी, शालू गुप्ता, नमन बंसल, मोनू भारद्वाज एवं मीडिया प्रभारी अमित गुप्ता आदि मौजूद रहे।