Friday, May 17, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सपा-रालोद की विशाल महारैली 23 को इगलास में उमड़ेगी भीड

सपा-रालोद की विशाल महारैली 23 को इगलास में उमड़ेगी भीड

हाथरस। आगामी विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियों को लेकर एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री व किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह के जन्मदिन पर आयोजित किसान दिवस के मौके पर समाजवादी पार्टी एवं राष्ट्रीय लोकदल की विशाल संयुक्त महारैली 23 दिसंबर को सुबह 11 बजे से इगलास के मंडी रोड पर आयोजित की जा रही है और इस महारैली को सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव एवं रालोद के मुखिया जयंत चौधरी संबोधित करेंगे और महारैली में भारी भीड़ उमडेगी तथा हाथरस से भी हजारों कार्यकर्ता सैकड़ों वाहनों के द्वारा पूर्व विधायक प्रत्याशी ब्रजमोहन राही एडवोकेट के नेतृत्व में भाग लेंगे।
देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह की 23 दिसंबर को जन्म जयंती है और इस बार विधानसभा चुनाव 2022 होने के कारण 23 दिसंबर को जनपद अलीगढ़ के इगलास विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी एवं राष्ट्रीय लोकदल की विशाल संयुक्त महारैली आयोजित की गई है। समाजवादी पार्टी एवं राष्ट्रीय लोकदल की आयोजित संयुक्त विशाल महारैली में किसान दिवस के अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व राष्ट्रीय लोकदल के मुखिया पूर्व सांसद जयंत चौधरी विशाल महारैली को संबोधित करेंगे और यह महारैली सुबह 11 बजे से इगलास के मंडी रोड पर आयोजित की गई है तथा रैली में जनपद अलीगढ़ एवं जनपद हाथरस से भी हजारों कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ने की संभावना है।
वहीं उक्त रैली को लेकर समाजवादी पार्टी एवं राष्ट्रीय लोक दल के कार्यकर्ता व पदाधिकारी पूरी जी जान से तैयारियों में जुटे हैं और कल हाथरस जनपद से भी उक्त महारैली में हजारों कार्यकर्ता सैकड़ों वाहनों के माध्यम से भाग लेंगे। इगलास में आयोजित समाजवादी पार्टी एवं राष्ट्रीय लोकदल की विशाल महारैली को लेकर हाथरस विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक प्रत्याशी एवं वरिष्ठ सपा नेता ब्रजमोहन राही एडवोकेट भी भारी तैयारियों से जुटे हुए हैं और हाथरस विधानसभा क्षेत्र से भी हजारों कार्यकर्ता सैकड़ों वाहनों के माध्यम से बृजमोहन राही एडवोकेट के नेतृत्व में सुबह 9 बजे शहर के विभव नगर से काफिले के साथ कार्यक्रम स्थल इगलास के लिए रवाना होंगे।
उन्होंने समस्त जनता से अपील व अनुरोध किया है कि भारी संख्या में विशाल महारैली में पहुंचकर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के जन्म दिवस पर आयोजित किसान दिवस को ऐतिहासिक बनाए।