Friday, May 3, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पीड़ितों को न्याय दिलाने में अहम भूमिका निभाते हैं लेखपाल

पीड़ितों को न्याय दिलाने में अहम भूमिका निभाते हैं लेखपाल

तहसील परिसर में लेखपाल को दी गई विदाई
टूंडला, जन सामना संवाददाता। आज गुरूवार को तहसील सभागार में लेखपाल का विदाई समारोह आयोजित किया गया। जिसमें तहसील स्तरीय अधिकारियों ने लेखपाल को उपहार देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। एसडीएम संगीता देवी ने सेवानिवृत हुए लेखपाल मान सिंह को रामचरित मानस भेंट कर सम्मानित किया। वहीं उनके स्वस्थ जीवन की कामना की। एसडीएम ने कहा कि सरकारी कर्मचारी कभी सेवानिवृत नहीं होता। हां सरकारी बंधनों से अवश्य मुक्त हो जाता है। जमीन संबंधी मामलों के निपटारे में लेखपाल की भूमिका अग्रणी होती है। लेखपाल संघ के अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह यादव ने शाल उढाकर व साफा बांधकर सेवानिवृत हो रहे लेखपाल का सम्मान किया। मंत्री बिजेन्द्र सिंह सोनी ने स्मृति चिन्ह भेंट कर उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला। संचालन योगेन्द्र उपाध्याय ने किया। इस मौके पर तहसीलदार रामअवतार वर्मा, नायब तहसीलदार आशीष कुमार त्रिपाठी, अवधेश यादव, खजान सिंह, घनश्याम सिंह, जगवीर सिंह, नीरज कुमार, राजेश कुमार सिंह, अविनाश गोस्वामी, ओमप्रकाश यादव, नरसिंहपाल सिंह, राहुल सिंह एडवोकेट, दिलीप पचैरी, चोब सिंह आर्य, केके पाठक, राहुल त्यागी, शीलेन्द्र प्रताप सिंह, हरिहर सिंह, विष्णुचन्द्र, कृष्ण मुरारी शुक्ला, उमेश राठौर, प्रदीप शर्मा, राजकुमार गौतम, भारत सिंह, ओमप्रकाश, जीत बहादुर आदि मौजूद रहे।