Saturday, May 4, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » DM व SP ने CM के भ्रमण कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण

DM व SP ने CM के भ्रमण कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण

Kanpur Dehat: उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री के जनपद कानपुर देहात में 31 दिसम्बर 2021 को माती कलेक्ट्रेट प्रागढ़ में भ्रमण स्थल का जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह व पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित पीडब्लूडी व नगर पंचायत अकबरपुर अधिशाषी अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री के भ्रमण कार्यक्रम के मद्देनजर कार्यक्रम स्थल पर मंच, साफ सफाई, पानी की व्यवस्था, परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलन्यास हेतु शिला पट्टिकाऐं सही प्रकार से लगाये जाने, जन सभा को सम्बोधित हेतु इत्यादि सम्पूर्ण तैयारियां सुनिश्चित कर ले। जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री जी द्वारा जनसभा का सम्बोधन किया जायेगा तथा जनपद में चल रही बड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जायेगा। कार्यक्रम में कोविड-19 का पालन करने हेतु मास्क, सेनेटाइजर, हेल्प डेस्क, स्वास्थ्य टीम, एम्बुलेंस की सम्पूर्ण व्यवस्था रहे तथा सुरक्षा व्यवस्था हेतु सही प्रकार से बैरीकैटिंग की जाये एवं पार्किंग व्यवस्था रूटचार्ट के तहत अलग-अलग की जाये, साइनेज का भी प्रबन्ध सभी जगह किया जाये।
इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक घनश्याम चौरसिया, अधिशाषी अधिकारी नगर पंचायत अकबरपुर देवहूती पाण्डेय, पीडब्लूडी के अधिकारीगण आदि उपस्थित रहे।