Saturday, May 11, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

फिरोजाबाद। जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्र पुलिस ने कई लोगो को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेजने की कार्यवााही की है। थाना मक्खनपुर पुलिस ने विगत रात्रि में मुखबिर की सूचना पर बिल्टीगढ से नगला मानसिंह की तरफ एक व्यक्ति बोरे में शराब लेकर आ रहा है। पुलिस बल प्रयोग कर ग्राम नगला मानसिंह जाने वाले रास्ते एक व्यक्ति को दबोच लिया। जिसने पूछताछ पर आपना नाम अनिल कुमार पुत्र दिनेश चन्द्र निवासी नगला मानसिंह थाना मक्खनपुर बताया। जिसके कब्जे से 01 प्लास्टिक की बोरियों में 96 पौआ नाजायज देशी शराब (करीब 17 लीटर) बरामद हुई। बरामदगी के आधार पर धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया। अभियुक्त वारण्टी विनोद कुमार पुत्र स्व. श्री दिवारी लाल निवासी ग्राम फुलरई थाना मक्खनपुर के मकान पर दबिश दी गयी तो मौके पर मौजूद मिला। अभियुक्त विनोद कुमार न्यायालय सिविल जज जू.डि.एफ.टी.सी.-2 के समक्ष समय से पेश किया जायेगा।
थाना उत्तर पुलिस ने भी विगत रात्रि में संदिग्ध वाहन व व्यक्ति के दौरान कोटला चुंगी के पास से मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त दीपक उर्फ दीपू पुत्र विनोद कुमार नि. शिवाजी मार्ग ढोल प्लाजा के सामने थाना उत्तर को एक प्लास्टिक की कट्टिया सफेद रंग में 20 ली. देशी शराब के उ.नि. अनुरूद्ध प्रताप सिंह थाना उत्तर मय हमराह पुलिस बल द्वारा पुल के नीचे से गिरफ्तार किया गया है। थाना बसई मोहम्मदपुर पुलिस टीम द्वारा विद्युत अधिनियम से सम्बन्धित वारण्टी अभियुक्त भोलेराम पुत्र मटरेलाल निवासी गढी तिवारी थाना बसई मोहम्मदपुर को गिरफ्तार कर कार्यवाही की जा रही है।