Monday, April 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » लेखपाल को अवैध कब्जेदारों से जान का खतरा, प्रशासन से गुहार

लेखपाल को अवैध कब्जेदारों से जान का खतरा, प्रशासन से गुहार

ऊंचाहार/रायबरेली, पवन कुमार गुप्ता। एक लेखपाल को उसके राजस्व क्षेत्र के दो लोगो से जान का खतरा है। लेखपाल का कहना है कि दोनों व्यक्ति अपराधी किस्म के व्यक्ति है और उन्होंने अवैध कब्जा किया था जिसे लेखपाल ने ध्वस्त करा दिया है। तहसील के कमालपुर राजस्व क्षेत्र में सितेश सिंह लेखपाल पद पर तैनात है। उन्होंने कोतवाली में एक शिकायती पत्र दिया है। उनका आरोप है कि क्षेत्र के गांव लक्ष्मण गंज की भूमि संख्या 123/1 राजस्व अभिलेखों में उसर दर्ज है। इस भूमि पर गांव के सुरेश कुमार और गौरा गांव के विमल तिवारी अवैध रूप से निर्माण कर रहे थे। जिसे पुलिस बल की मदद से ध्वस्त कर दिया गया है। लेखपाल का आरोप है कि उपरोक्त दोनों व्यक्ति अपराधी है, उनके विरुद्ध कई मुकदमे दर्ज है और लेखपाल को सरकारी कार्य के लिए अक्सर क्षेत्र में रहना पड़ता है। इसलिए यह लोग लेखपाल के साथ कोई भी अप्रिय घटना कर सकते है और लेखपाल की जान का खतरा है। लेखपाल ने कोतवाली में दिए गए प्रार्थना पत्र में अपनी प्राण रक्षा की गुहार लगाते हुए मामले में कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।