Saturday, April 27, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शिवली राम भरोसे

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शिवली राम भरोसे

2017.06.04 05 ravijansaamnaबाईक में साड़ी फसने से 2 महिला गम्भीर रूप से घायल
शिवली, कानपुर देहात, जितेन्द्र कुमार। शिवली कोतवाली क्षेत्र के सहतावन पुरवा गाँव के समीप जैसे ही एक बाइक सवार पहुंचा बाईक में बैठी महिला की साड़ी फस जाने से महिला गम्भीर रूप से घायल हो गयी। बाईक में बैठे और अन्य दो लोगों को भी मामूली चोटें आई। बाईक चालक अनीत पुत्र शिवराम सिह ने बताया कि वह अपनी माँ मुन्नी देवी व भाभी कविता के साथ जसा पूर्वा जा रहा था। जैसे ही वह सहतावन पूर्वा गाँव के पास पहुचां की भाभी कविता की साड़ी बाईक के पहिये में फस गयी जिससे बाईक अनियंत्रित होकर गिर गयी जिससे उसकी भाभी गम्भीर रूप से घायल हो गयी। साथ मे मां मुन्नी देवी व स्वयं को मामूली चोटें आई है। मौके पर पहुँची एम्बुलेन्स ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी शिवली तक पहुंचाया। बाईक में साड़ी फसने से महिला व बाईक चालक जहाँ गम्भीर रूप से घायल थे वही एम्बुलेन्स से आये घायल ने गम्भीर रूप से घायल महिला को अपनी गोद में उठा कर अस्पताल के अन्दर ले जाना पड़ा। वही तमाशबीन बने अस्पताल कर्मीं ने स्ट्रेक्चर से गम्भीर रूप से घायल महिला को अस्पताल ले जाना उचित नही समझा। स्ट्रेक्चर शोपीस बनी रही। अनीत पुत्र शिवराम दत्त पुर रसूलाबाद निवासी जो खुद ही घायल था। फिर भी अपनी घायल भाभी को अपनी गोद में उठा कर अस्पताल के अन्दर ले गया। वही मौजूद डॉक्टरों व कर्मचारियों ने उसकी मदद करना उचित नही समझा। अस्पताल के अन्दर पहुंचने के बाद ईएमटी श्री कान्त ने घायल का ईलाज किया। जहाँ प्रदेश सरकार यूपी को हाईटेक करने में लगी है वही सरकारी मुलाजिम सरकार की योजनाओं को दरकिनार कर रहे है। प्रदेश में योगी सरकार हाईटेक सुविधा करने के लिये नये नये पैंतरे सोच रहे है। वही कानपुर देहात के सीएचसी शिवली में घायलों को स्ट्रेक्चर तक नही नसीब हो रहे है घायलों को गोद में उठाकर उनके परिजन अस्पताल के अन्दर ले जाते दिखाई पड़ रहे। आखिर इन सब का जिम्मेदार कौन। क्यो की जा रही इस तरह की लापरवाही। क्या योगी सरकार का किसी को भय नही। क्या इन लापरवाह के खिलाफ कार्यवाही होगी।