Thursday, May 2, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » शास्त्री चौक चौराहे पर पर्यावरण दिवस मनाया गया

शास्त्री चौक चौराहे पर पर्यावरण दिवस मनाया गया

2017.06.06 01 ravijansaamnaकानपुर, जन सामना संवाददाता। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण आर्गनाइजेशन के द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस उपलक्ष्य में बहुत ही वृहद रूप से शास्त्री चौक चौराहे पर वृक्षारोपण कार्यक्रम मनाया गया। संस्था ने 21000 पौधों को लगाने का लक्ष्य रखा है। कानपुर में संस्था द्वारा 509 पेड़ लगाये गये जा चुके है। संस्था ने पेड़ो के नाम बेटियों के नाम रखकर लोगों को जागरूक किया। हमें पेड़ों को काटने से हर कीमत पर रोकना होगा इसी के साथ बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं का नारा देते हुए महिला जिलाध्यक्ष शशि प्रभा शुक्ला ने कहा हम सभी को 2 वृक्ष अवश्य लगाने चाहिए। जिससे पर्यावरण स्वच्छ रह सके और हम स्वस्थ्य रह सकें। इस मौके पर मुख्यरूप से अविनाश शुक्ला, आशीष त्रिपाठी, नितिन शर्मा, अनुराग दीक्षित, हर्षित शुक्ला, इशांक, आशीष त्रिपाठी, दीपक वर्मा, पूजा निगम, पम्मी रावत, प्रभा निगम, सोनी गुप्ता, सशीला सिंह, बीना वर्मा, मानसी सिंह, हरबंश कौर आदि लोग मौजूद थे।