Thursday, May 2, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » नमस्ते इंडिया परिवार ने मनाया पर्यावरण दिवस

नमस्ते इंडिया परिवार ने मनाया पर्यावरण दिवस

2017.06.06 06 ravijansaamnaइलाहाबाद, जन सामना संवाददाता। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में नमस्ते इंडिया परिवार ने बम्हरौली स्थित इलाहाबाद डिपो कार्यालय में पेड़ पोधे लगाकर काफी उत्साह के साथ मनाया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मोतीलाल अग्रहरी के द्वारा प्रारम्भ किया गया उन्होंने कहा सांसें हो रही कम आओ पेड़ लगाये हम! जहाँ विश्व पर्यावरण दिवस को लोग एक दूसरे को बधाई और शुभकामनाएं सोशल मीडिया पर प्रेषित कर रहे है। इलाहाबाद का तापमान 48.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। पिछले 3 से 4 दिनों से तापमान 42 डिग्री से 50 डिग्री सेल्सियस के रिकार्ड तक पहुँच गया, ग्लोबल वार्मिंग से विकासशील देश ज्यादा जूझ रहे हैं। भारत के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में वनों कि आच्छादित क्षेत्रफल सिर्फ 4.5% बचा है, धरती का जलवायु शून्य कि ओर बढ़ रहा है। जहरीली हवाओं के प्रतिशत में बढ़ोतरी होती ही जा रही है, जन जीवन अस्त व्यस्त है और हम इस माहौल में कोई वैकल्पिक व्यवस्था के बारे में व्यवस्था ना करके लोग सोशल मीडिया पर हरियाली और खुशहाली दिवस मना रहे है। आओ मिलकर पेड़ लगाये हम यह कहकर कार्यक्रम की शुरूआत की। कार्यक्रम का संचालन नमस्ते इंडिया के वरिष्ठ अधिकारी रवि कुमार राठौर ने किया और बताया पिछले 3 वर्षों से लगातार विश्व पर्यावरण दिवस के दिन इलाहाबाद डिपो में सभी कर्मचारियों के साथ उत्साह के साथ पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है। कार्यक्रम में शामिल बम्हरौली से अध्यापक मो0 मोहसिन जो कि रोजा रखने के बाद भी शामिल हुए और उन्होंने कहा पर्यावरण का संरक्षण करना हम सबका धर्म है। इसके महत्व को समझते हुए सभी लोगों को पर्यावरण की रक्षा के प्रति अपने कर्तव्य का निर्वहन करना चाहिए। कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका गोल्डी नर्सरी के प्रो0 गुलशन कुमार ने की उन्होंने पर्यावरण दिवस को तब खास बना दिया जब हर एक पौधे से क्या लाभ होंगे सभी को विस्तार से पौधों के बारे में जानकारी दी। वोगनबेलिया(पौधा) -वायु मण्डल में कार्बन गैंस को सबसे अधिक शोषित करती है।, साइरस(पौधा) -पृथ्वी पर पायें जाने वाले जीवाश्म में जीवित जीवाश्म है। जो कई हजार सालों से जीवित है। कार्यक्रम में मुख्यरूप से मो0 वारिस अली, रोहित कनौजिया, अवधेष कुमार पाल, विवेकानंद, विजय कुमार, प्रवीन मिश्रा, आनंद शर्मा, सर्वेश पाल, हरिशिन दीक्षित, सुरेश यादव, बलराम यादव, रमेश चन्द्र दुबे, विनय तिवारी, मो0 मोहसिन, महेन्द्र मिश्रा, श्रवण पाठक, सूरज कुमार, लक्ष्मन सिंह, मान सिंह आदि लोग मौजूद रहे।