Friday, May 3, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भाजपा प्रत्याशी अमरपाल मौर्य ने विधानसभा क्षेत्र की जनता का जताया आभार

भाजपा प्रत्याशी अमरपाल मौर्य ने विधानसभा क्षेत्र की जनता का जताया आभार

ऊंचाहार/रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के चौथे चरण का मतदान आज संपन्न हुआ। रायबरेली जनपद की हॉट सीट बनी ऊंचाहार विधानसभा 183 पर मतदान समाप्त होने के पश्चात् भाजपा प्रत्याशी अमरपाल मौर्य ने अपने कार्यकर्ताओं, समर्थकों के साथ मिलकर जारी किया एक वीडियो। भाजपा प्रत्याशी अमरपाल मौर्य द्वारा जारी किए गए वीडियो में, उन्होंने विधानसभा ऊंचाहार क्षेत्र की जनता का आभार जताते हुए उन्हें आश्वस्त किया कि उनके हर सुख-दुख में वह हर पल उपस्थित रहेंगे। वीडियो के माध्यम से उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं और समर्थकों का भी आभार प्रकट किया है।