Monday, March 31, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कांग्रेस पार्टी ने हम पर जो विश्वास जताया है, उस पर मैं खरा उतरूंगा : अतुल सिंह

कांग्रेस पार्टी ने हम पर जो विश्वास जताया है, उस पर मैं खरा उतरूंगा : अतुल सिंह

ऊँचाहार/रायबरेली ,पवन कुमार गुप्ता। विधानसभा के गौरा ब्लाक में व डलमऊ आंशिक के कुटिया में कांग्रेस प्रत्याशी अतुल सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर सभी को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर अतुल सिंह ने कहा कि निश्चित ही ऊंचाहार विधानसभा में कांग्रेस पार्टी जीत रही है। यह जीत कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जीत होगी।अतुल सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की प्रियंका गांधी ने जो हम पर विश्वास जताया है, उस पर मैं खरा उतरूंगा। मैं पूरे दमखम के साथ लगातार कार्यकर्ताओं के साथ संघर्ष करता रहूंगा। पूरी निष्ठा व लगन से कार्यकर्ता की तरह कार्य करूँगा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान, स्वाभिमान, प्रतिष्ठा के लिए पूरी निष्ठा ईमानदारी से कार्य करता रहूंगा। ज़िला महासचिव संतोष त्रिवेदी ने कहा कि ईमानदार प्रत्याशी हम लोगो को मिला, हम लोगों ने 20 दिन में जबरदस्त चुनाव लड़ा, निश्चित ही अतुल सिंह की विजय कार्यकर्ताओं की विजय होगी। इस अवसर पर ब्लॉक प्रभारी आलोक विक्रम यादव, ब्लॉक अध्यक्ष दल बहादुर सिंह, वरिष्ठ नेता डीएन पाठक, भिखारी लाल मिश्रा, जसवंत सिंह, राजीव प्रताप सिंह, रमेश यादव, सुनील त्रिवेदी, कलराज मिश्रा, वीरेंद्र साहू, योगेंद्र सिंह, अनुराग त्रिवेदी,अनुराग गुप्ता, मेवा लाल साहू, विजय तिवारी, न्याय पंचायत अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह, अरुणेश सिंह, अमर बहादुर यादव, आदित्य प्रताप सिंह, कृष्णदत्त त्रिवेदी, मोवीन अंसारी, सुरेंद्र त्यागी, प्रदीप अग्निहोत्री आदि कार्यकर्ता लोग उपस्थित रहे।