Saturday, May 18, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » लखनऊ में आयोजित कांग्रेस के पैदल मार्च में फिरोजाबाद की महिलाओं ने किया प्रतिभाग

लखनऊ में आयोजित कांग्रेस के पैदल मार्च में फिरोजाबाद की महिलाओं ने किया प्रतिभाग

फिरोजाबाद। अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर लखनऊ में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा द्वारा लड़की हूँ लड़ सकती हूँ को लेकर पैदल मार्च का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी के नेतृत्व में फिरोजाबाद जिले से लगभग 470 महिलाओं ने भाग लिया। जिसमे प्रमुख रूप से शशि शर्मा, डा. दुर्गेश शर्मा, योगेश दिवाकर, प्रतिमा पाल, शशि वशिष्ठ, राखी तिवारी, साक्षी शर्मा, अल्पना शर्मा, नितुल शर्मा, तनु दूबे, कमलेश शर्मा, प्रीति पाठक, रंजीता पाठक, स्वेता, मोना, उमा देवी, सुमन शर्मा, शीला देवी, शांति देवी, सुधा पचौरी, कमलेश जैन, अभिषेक पचौरी, दुष्यंत धनगर, विजय नाथ वर्मा, मुकेश गौड़ आदि मौजूद रहे।