Saturday, May 18, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » महिला दिवस पर महिलाओं को किया सम्मानित

महिला दिवस पर महिलाओं को किया सम्मानित

फिरोजाबाद। फिरोजाबाद महिला विकास समिति द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं एवं छात्राओं को नगर निगम पॉलीवाल हॉल में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। जिससे देखेकर दर्शक मंत्र मुग्ध हो गये। कार्यक्रम में स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 के अंर्तगत महिलाओं ने स्वच्छता की बात कही। महिलाओ ने कहा कि हमें फिरोजाबाद को नं. 1 बनाना है। कोराना काल में रक्तदान करने वाली महिलाओं को स्व. मालती देवी गुप्ता इम्पीरियल की स्मृति में स्मृति चिन्ह व स्वच्छ सर्वेक्षण के ब्राण्ड एम्बेसडर हेमन्त अग्रवाल बल्लू की ओर से उपहार प्रदत्त किये गये। कार्यक्रम में डा. गीता यादव, अंजू जैन, शालनी एडवर्ड, डा. रजनी यादव, मूवी शर्मा, रेखा यादव, रक्षा कुलश्रेष्ठ, अंजली सिंघल, समिति अध्यक्ष मृदुला जैन, कल्पना राजौरिया, अनुपम शर्मा, शीलमणि शर्मा, अनू बंसल, वृतिका जैन, शीतल जैन, सुनीता यादव, रूपाली भटनागर आदि ने महिला सशक्ति करण की बात कही। कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं को स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 के अर्न्तगत समिति द्वार अभिनन्दन पत्र दिये गये। ब्राण्ड एम्बेसडर सीमा रानी निमेष, नितेश अग्रवाल जैन का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता शीलमणि शर्मा व संचालन असलम भोला ने किया।