Friday, May 3, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भाजपा कार्यालय पर हाथरस व सिकन्द्राराऊ विधायकों का स्वागत

भाजपा कार्यालय पर हाथरस व सिकन्द्राराऊ विधायकों का स्वागत

⇔मेरी नहीं जनता जनार्दन की जीत है-अंजुला

⇔मोदी योगी के कार्यों पर जनता ने लगाई मुहर-राना

हाथरस। उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की पुनः प्रचंड बहुमत से सरकार बनने तथा हाथरस जनपद में भाजपा द्वारा 2 सीटों पर अपना रिकॉर्ड बरकरार रखते हुए हाथरस सदर विधानसभा सीट पर रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल करने पर भाजपा के नवनिर्वाचित दोनों विधायकों का भाजपा जिला कार्यालय पर फूलमालाओं से लाद कर जोरदार स्वागत किया गया और भाजपाइयों द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पुनः मुख्यमंत्री बनने पर भी जमकर जश्न मनाते हुए खुशी का इजहार किया गया। भाजपा जिला कार्यालय पर भाजपा प्रत्याशियों द्वारा विधानसभा सिकन्द्राराऊ एवं हाथरस पर प्रचंड मतों से जीत हासिल करने पर कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया एवं पटाखे चलाकर व मिष्ठान खिलाकर एक दूसरे को जीत की बधाई दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने की।
कार्यक्रम में सिकन्द्राराऊ से विधायक वीरेन्द्र सिंह राणा ने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं एवं विधानसभा की जनता जनार्दन का आभार प्रकट किया और कहा कि ये जीत देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा जो जन कल्याणकारी कार्य किये गए हैं उसी के फलस्वरुप जनता ने पुनः उ.प्र. की कमान सौंपी है।हाथरस से विधायक श्रीमती अंजुला सिंह माहौर ने कहा कि यह जीत मेरी नहीं सभी भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी व जनता जनार्दन की जीत है। मैं हाथरस में रहकर जनता की जो भी समस्यायें होंगी उनके समाधान का भरपूर प्रयास करूंगी।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव आर्य ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता पिछले लगभग एक वर्ष से विधानसभा चुनाव के मद्देनजर संगठन द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों का पालन करते हुए सभी अभियानों में जोर शोर से लगे और प्रदेश एवं केंद्र सरकार की योजनाओं का घर-घर जाकर प्रचार किया एवं जनता जनार्दन की हर सम्भव मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहे। मैं जिले के सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं को इस जीत के लिए बधाई देता हूँ एवं आभार प्रकट करता हूँ।
कार्यक्रम में चौ. देवेन्द्र सिंह जिला प्रभारी, राजवीर दिलेर सांसद, हरीशंकर राना, रूपेश उपाध्याय, पालिका अध्यक्ष आशीष शर्मा, लालता प्रसाद माहौर, प्रेमसिंह कुशवाहा, अविनाश तिवारी, अनुराग अग्निहोत्री, सुनीता वर्मा, सुनील वर्मा एड., दीपक मुद्गल, ब्रजेश चौहान, शरद माहेश्वरी, शिवदेव दीक्षित, ध्रुव शर्मा, राजपाल सिंह, धर्मेन्द्र उपाध्याय, दीपक उपाध्याय, मोहित बघेल, चौधरी भोला सिंह रावत, नीरज वैश्य, योगेश परमार, ओजवीर राणा, अमन जैन, जितेन्द्र प्रधान, रवि वार्ष्णेय, विशाल गुप्ता, दुर्गेश नंदनी, राजेन्द्र चौधरी, विष्णु बघेल, नीरेश सिंह, विपिल लुहारिया, विपुल सिंघनिया, आकाश वार्ष्णेय, प्रवीन, अभिषेक शर्मा, विवेक वार्ष्णेय, आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।