Friday, May 3, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भाजपा की जीत पर पूर्व सांसद के घर पर मना जश्न

भाजपा की जीत पर पूर्व सांसद के घर पर मना जश्न

हाथरस। चार राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की प्रचण्ड बहुमत के साथ जीत के अवसर पर पूर्व सांसद राजेश दिवाकर तथा भाजपा प्रदेश मंत्री अनुसूचित मोर्चा श्वेता दिवाकर के आवास पर जमकर ढोल नगाड़े बजे तथा मिष्ठान वितरण किया गया। वसुन्धरा एंक्लेव स्थित पूर्व सांसद राजेश कुमार दिवाकर के आवास पर भाजपा की जीत का जश्न मनाते हुए महिलाओं द्वारा जमकर एक दूसरे को अबीर गुलाल उड़ा कर भगवा होली भी खेली गई। इस मौके पर प्रदेश मंत्री अनुसूचित मोर्चा श्वेता दिवाकर, भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य की पत्नी मोनिका आर्य, जेसीआई की अध्यक्ष कोमल माहेश्वरी तथा अन्य तमाम महिलाएं व क्षेत्रीय लोग मौजूद थे।