Sunday, September 22, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » फायरिंग रेंज पर पुलिस कप्तान व पुलिसकर्मियों ने फायरिंग कर किया अभ्यास

फायरिंग रेंज पर पुलिस कप्तान व पुलिसकर्मियों ने फायरिंग कर किया अभ्यास

हाथरस। पुलिस अधीक्षक द्वारा 38 वीं बटालियन पी.ए.सी. अलीगढ फायरिंग बट पर चल रहे वार्षिक फायरिंग अभ्यास के दौरान फायरिंग बट पहुँच कर अभ्यास किया गया। फायरिंग अभ्यास, फायरिंग अभ्यास कर रहे अधिकारियों व कर्मचारियों को फायरिंग बट पर अनुशासन बनाये रखते हुये अभ्यास करने के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा 38 वीं बटालियन पी.ए.सी. अलीगढ फायरिंग रेंज पर चल रहे वार्षिक फायरिंग अभ्यास के दौरान फायरिंग बट पहुँचकर निरीक्षण एवं फायरिंग का अभ्यास किया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी कार्यालय शैलेन्द्र वाजपेयी (फायरिंग पर्यवेक्षण अधिकारी), प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाईन बिहारी सिंह यादव एवं फायरिंग का अभ्यास करने आये समस्त पुलिस कर्मी उपस्थित थे। इस दौरान जनपद के पुलिसकर्मियों द्वारा 38 वीं बटालियन पी.ए.सी. अलीगढ में फायरिंग का अभ्यास कराया गया तथा स्वयं पुलिस अधीक्षक द्वारा वार्षिक फायरिंग अभ्यास के दौरान फायरिंग बट पर पहुँचकर फायरिंग का अभ्यास किया गया तथा सभी पुलिसकर्मियों को फायरिंग बट के नियमों से अवगत कराते हुए बताया कि फायरिंग बट पर अनुशासन बनाये रखें। आपके द्वारा की गई छोटी सी लापरवाही आपके साथी को गम्भीर नुकसान पहुँचा सकती है। साथ ही पुलिस अधीक्षक द्वारा शस्त्रों के रखरखाव, हैंडलिंग व फायरिंग के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी।
पुलिस अधीक्षक द्वारा अवगत कराया गया कि वार्षिक फायरिंग अभ्यास के दौरान 38 वीं वाहिनी पी.ए.सी फायरिंग बट पर स्मॉल आर्म्स से अभ्यास कराया जा रहा है। जिसमें जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारी, प्रभारी निरीक्षक, निरीक्षक, उपनिरीक्षक, मुख्य आरक्षियों का फायरिंग अभ्यास कराया जायेगा। जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक, निरीक्षक, उपनिरीक्षक, मुख्य आरक्षियों को सूचित कर निर्धारित तिथि को फायरिंग बट 38 वीं वाहिनी पी.ए.सी. पहुँचकर फायरिंग का अभ्यास करने हेतु आदेशित किया गया है। आज जनपद के 24 उपनिरीक्षक व 9 मुख्य आरक्षियों द्वारा फायरिंग बट पर पहुँचकर फायरिंग का अभ्यास किया गया। हर वर्ष फायरिंग बट पर जनपद के सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों का फायरिंग अभ्यास कराये जाने का प्रावधान है, ताकि उनका आर्म्स सही तरीके से काम करता रहे व जरूरत पड़ने पर अवश्यकतानुसार प्रयोग कर सकें।