Sunday, September 22, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » चैत्र में जेठ जैसी गर्मी,पारा 40 डिग्री पार

चैत्र में जेठ जैसी गर्मी,पारा 40 डिग्री पार

हाथरस। एक बार फिर को शुक्रवार को लोगों को सूर्य देव के प्रचंड तेवरों का सामना करना पड़ रहा है और भीषण गर्मी से लोग खासे परेशान है। अधिकतम तापमान 40डिग्री के आस पास है।जिसके चलते चिलचिलाती धूप से लोग खासे परेशान हो रहे है। हालांकि शाम को जरुरी लोगों को गर्मी से मामूली राहत मिल रही हैं। अप्रैल महीने की शुआत गर्मी बीते कई सालों का रिकॉर्ड तोड़ती दिख रही है। जिसके चलते लगातार भीषण गर्मी ने लोगों का जीना-मुहाल कर रखा है। कई दिनों से गर्मी का सितम झेल रहे लोगो को हाल फिलाल कोई राहत मिलती नहीं दिख रही हैं।सुबह से ही सूर्य देव के तल्ख तेवर दिखाई दिये जा रहे थे दिन चढ़ने के साथसाथ सूरज की तपिश और बढ़ रही है। जिसके चलते सुबह से ही लोग गर्मी से परेशान दिखाई दिए। दोपहर में लोग पूरी तरह से पसीनों में सराबोर दिखाई दिए। धूप तेज होने के चलते दोपहर में लोग बाहर निकलने से बचते नजर आए।