Sunday, September 22, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भाजपा का स्थापना दिवस 6 अप्रैल को,जोरदार तैयारियां

भाजपा का स्थापना दिवस 6 अप्रैल को,जोरदार तैयारियां

हाथरस। भाजपा जिला कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस 6 अप्रैल को होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आज जिलाध्यक्ष गौरव आर्य की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। भाजपा जिलाध्यक्ष द्वारा पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने बताया कि शीर्ष नेतृत्व के आव्हान पर 6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस जिले के सभी 15 मंडलों एवं जिला कार्यालय पर सुबह 9 बजे ध्वजारोहण कर शुभारम्भ किया जायेगा। उसके बाद पूर्व निर्धारित रूट पर सभी कार्यकर्ताओं के साथ शोभायात्रा निकाली जायेगी। उसके बाद शोभायात्रा समापन स्थल पर वन्दे मातरम् (राष्ट्रीय गीत) होगा एवं स्वागत भाषण होगा। यह कार्यक्रम 9.55 तक होंगे। उसके बाद ठीक 10 बजे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वर्चुअल माध्यम से सभी कार्यकताओं को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में जिला स्तर के सभी पूर्व एवं वर्तमान पदाधिकारी जिला कार्यालय पर एकत्रित होंगे। मंडल स्तर के सभी पदाधिकारी अपने-अपने मंडलों पर एकत्रित होंगे एवं बूथ स्तर के पदाधिकारी बूथ स्तर पर मोदी जी के कार्यक्रम को मोबाइल, लेपटॉप, एलईडी के माध्यम से सुनेंगे।सभी पूर्व व वर्तमान प्रतिनिधि जिस मंडल में निवास करते हैं वह उन्हीं मंडलों के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। शक्ति केंद्र संयोजक अपने शक्ति केंद्र में रहकर शक्ति केंद्र के बूथों के कार्यक्रम की चिंता करेंगे। पार्टी स्थापना कार्यक्रम समापन के बाद माइक्रो डोनेशन अभियान का जिला स्तर पर जिलाध्यक्ष एवं मंडल स्तर पर मंडल अध्यक्ष शुभारम्भ करेंगे एवं कार्यक्रम में पदाधिकारियों से डोनेशन कराएँगे।बैठक में सदर विधायक श्रीमती अंजुला सिंह माहौर, हरीशंकर राना, रुपेश उपाध्याय, दीपक मुदगल, शरद माहेश्वरी, नीरेश कुमार सिंह, डा. ललितेश शर्मा, शीलेन्द्र गौड आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।