Saturday, April 27, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सपाईयों ने महर्षि कश्यप एवं निषादराज गुह्य की मनाई जयंती

सपाईयों ने महर्षि कश्यप एवं निषादराज गुह्य की मनाई जयंती

फिरोजाबाद। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर महर्षि कश्यप एवं श्रंगवेरपुर के राजा निषादराज गुह्य की जयंती मनाई गई। जिसमें वक्ताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष रमेशचंद्र चंचल के नेतृत्व में महर्षि कश्यप एवं श्रंगवेरपुर के राजा निषादराज गुह्य की जयंती मनाई गई। पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओ ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया गया। साथ ही उनके बताये गये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष योगेश गर्ग, गुलाब सिंह यादव, चेयरमैन शिकोहाबाद अब्दुल वाहिद, वीरी सिंह प्रधान, कप्तान सिंह यादव, श्यामपाल सिंह, जिलाध्यक्ष सयुस केवी यादव, जि.पं.स. अशोक यादव, लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष देवेंद्र गुर्जर, सम्मी कपूर, चरन सिंह, राजू यादव, गौरव उपाध्याय, कान्हा यादव, राम श्याम, संजय मलिक, इरशाद अल्वी, उदय यादव, नरेंद्र, राहुल झा, कार्यालय प्रभारी नीरज यादव आदि मौजूद रहे।