Saturday, May 18, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भाजपा का 42वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया,निकाली शोभायात्रा

भाजपा का 42वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया,निकाली शोभायात्रा

हाथरस। विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन भाजपा के स्थापना दिवस पर आज भाजपा जिला कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी के 42वें स्थापना दिवस के अवसर पर स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया और विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए तथा भाजपा के स्थापना दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं की भारी संख्या में भीड़ कार्यालय पर उमड़ पड़ी। भारतीय जनता पार्टी के आज 42 वें स्थापना दिवस के अवसर पर जहां भाजपा जिला कार्यालय पर स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने कार्यालय पर ध्वजारोहण किया। इसके उपरान्त सभी पदाधिकारी भाजपा द्वारा पूरे शहर में निकाली गई। विशाल शोभायात्रा में सम्मिलित हुए। शोभायात्रा भाजपा कार्यालय से शुरू होकर भूरापीर, गणेशगंज से होते हुए धोबियान चौराहे से बागमूला चौराहा के बाद जिला कार्यालय पर शोभायात्रा का समापन हुआ।उसके बाद सभी कार्यकर्ता भाजपा जिला कार्यालय में बने विशाल हाल में एकत्रित हुए और प्रातः 10 बजे से एलईडी के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का प्रसारण सुना तथा भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य एवं पूर्व पालिका अध्यक्ष रमेश चन्द्र आर्य, जिलाध्यक्ष गौरव आर्य एवं प्रथम अधिवेशन में सम्मिलित होने वाले मूलचंद वार्ष्णेय, मोरमुकुट गुप्ता, महेंद्र सिंह आचार्य ने संयुक्त रूप से माँ भारती के छविचित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर एवं डा. श्यामाप्रसाद मुखर्जी एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय के छविचित्र पर पुष्पार्चन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।
कार्यक्रम में स्वागत भाषण को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने कहा कि आज ही के दिन 6 अप्रैल 1980 को भारतीय जनता पार्टी का गठन हुआ। भारतीय जनता पार्टी का मूल डा. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के द्वारा 1951 में निर्मित भारतीय जनसंघ है। आज भारती
भाजपा का 42वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया,निकाली शोभायात्रा य जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में कार्यकर्ताओं की मेहनत और लगन की वजह से बन सकी है। आज भारतीय जनता पार्टी की देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत की सरकार है और आज देश के 17 राज्यों में भारतीय जनता पार्टी सत्ता में है। भाजपा की विचारधारा एकात्म मानववाद सर्वप्रथम 1965 में पं. दीनदयाल दयाल उपाध्याय द्वारा दिया गया। पार्टी हिन्दुत्व के लिए प्रतिवद्धता व्यक्त करती है। कार्यक्रम का सचालन जिला महामंत्री रुपेश उपाध्याय ने किया।
कार्यक्रम में रमेशचंद आर्य, राजेश दिवाकर, हरीशंकर माहौर, राजवीर सिंह पहलवान, डा.बंगाली सिंह, योगेश शर्मा एड., हरीशंकर राना, प्रेमसिंह कुशवाहा, प्रीति चौधरी, ब्रजेश चौहान, अविनाश तिवारी, विष्णु बघेल, शीलेन्द्र गौड़, डा. मथुरा प्रसाद गौतम, पवन रावत, भीकम सिंह चौहान, अजय जादौन, योगेन्द्र सिंह गहलोत, रामवीर सिंह माहौर, अनुराग अग्निहोत्री, मोहित बघेल, मीरा माहेश्वरी, अखिलेश गुप्ता, शालिनी पाठक, सचिन वर्मा, अनुज चौधरी, डालचंद माहौर, सुनील गुप्ता, धीरज जैन, अमन जैन, जितेन्द्र वार्ष्णेय, शरद माहेश्वरी, प्रमोद सेंगर, रामवीर सिंह भैयाजी, प्रभा सिंह, राजवंश सिंह, कोमल सिंह, कुलदीप चौधरी, मुरारीलाल चौहान, अरविन्द दिवाकर, संजय सक्सेना, शुभम वार्ष्णेय, रूमी अग्रवाल, प्रिया मित्तल, पंकज पलावत, मोहित शर्मा, नरेश प्रधान, जगतेन्द्र सेंगर, प्रशान्त शर्मा, विवेक गुप्ता, धारा सिंह, डा. आरसी गोला, विजय वार्ष्णेय, उदित शर्मा, विश्वनाथ आर्य, बासुदेव माहौर, भीकम सिंह चौहान, करन वार्ष्णेय आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। भारतीय जनता पार्टी के आज 42 वें स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित स्थापना दिवस कार्यक्रम के दौरान ही भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री श्रीमती रूमी अग्रवाल द्वारा जहां भारत माता एवं भाजपा के संस्थापकों श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय के छवि चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। वही इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी में भीष्म पितामह कहे जाने वाले भाजपा के संस्थापक सदस्य एवं पूर्व पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र का स्वागत व सम्मान किया गया।