Saturday, May 18, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » उ.प्र. उद्योग व्यापार मंडल शपथ ग्रहण समारोह लखनऊ में होगा आयोजित

उ.प्र. उद्योग व्यापार मंडल शपथ ग्रहण समारोह लखनऊ में होगा आयोजित

फिरोजाबाद। उ.प्र. उद्योग व्यापार मंडल का त्रिवार्षिक चुनाव सितम्बर 2021 में वृंदावन में सम्पन्न हुआ था। जिसका शपथ ग्रहण समारोह 13 अप्रैल को अटल बिहारी साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर चौक लखनऊ में आयोजित किया जायेगा।महानगर अध्यक्ष अम्बेश शर्मा ने होटल शिवम आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि उ.प्र. व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह 13 अप्रैल को अटल बिहारी साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर चौक लखनऊ में आयोजित किया जायेगा। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक, केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा, केंद्रीय एमएसएमई मंत्री भानू प्रताप सिंह वर्मा की आने की सहमति मिल गई है। साथ ही बताया कि प्रदेश के समस्त जिलो से जिलाध्यक्ष, जिला महामंत्री, नगर अध्यक्ष, नगर महामंत्री के अलावा तीन हजार से ज्यादा व्यापारी शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेंगे। वहीं अधिवेशन में व्यापारियों की अनेक समस्याओं में गहन चिंतन कर समस्याओं के निस्तारण हेतु आगे की रूपरेखा तैयार की जायेगी। वार्ता में हरिशंकर अग्रवाल महामंत्री महानगर, आशीष अग्रवाल कोषाध्यक्ष महानगर, रामबाबू झा संयुक्त महामंत्री, कैलाश उपाध्यक्ष प्रांतीय उपाध्यक्ष, सूफियान कुरैशी, पंकज यादव आदि मौजूद रहे।