Saturday, May 4, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » एसडीएम ने अस्थाई गौशालाओं का किया निरीक्षण

एसडीएम ने अस्थाई गौशालाओं का किया निरीक्षण

बृहद गौवंश आश्रय स्थल सरसौल में काफी कमियां मिलीं, सरसौल महाराजपुर कानपुर के सेक्रेटरी पुनीत मिश्रा के खिलाफ एफ आई आर दर्ज
अस्थाई गौवंश आश्रय स्थल दीपापुर एवं अस्थाई गौवंशआश्रय स्थल महाराजपुर के सेक्रेटरी को दी  चेतावनी 

 कानपुर। जिलाधिकारी नेहा शर्मा के निर्देश पर उपजिलाधिकारी नर्वल अमित कुमार ने आस्थाई गौवंश आश्रय स्थल सरसौल, दीपापुर एवं महाराजपुर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बृहद गौवंश आश्रय स्थल सरसौल में 8 केयर टेकरों में से मौके पर केवल गोपाल नाम का केयरटेकर उपस्थित मिला। गौवंश आश्रय स्थल में काफी अव्यवस्था मिली भूसा व चोकर पाया गया तथा हरा चारा नहीं पाया गया जबकि बिलों में हरे चारे का बिल प्रेषित किया गया था। दूसरे अस्थाई गौवंश आश्रय स्थल दीपापुर में भूसा पर्याप्त मात्रा में पाया गया तथा चोकर व हरा चारा नहीं पाया गया तथा बिलों में चोकर व हरे चारे का बिल प्रेषित किया गया। तीसरे अस्थाई गौवंश आश्रय स्थल महाराजपुर में भूसा चोकर उपलब्ध पाया गया जबकि हरा चारा नहीं पाया गया जबकि बिलों में हरे चारे का बिल प्रेषित किया गया था। गौवंश आश्रय स्थल सरसौल में काफी अबे अवस्थाएं मिली जिसके दृष्टिगत सेक्रेटरी ग्राम सरसौल महाराजपुर पुनीत मिश्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। सेक्रेटरी दीपापुर एवं महाराजपुर को कड़ी चेतावनी दी गई।उक्त स्थिति से जनपद की अन्य गौवंश आश्रय स्थलों में भी बिलों के प्रकरण में ऐसी कमियां अनियमितताएं पाई जाने की पूर्ण संभावना के दृष्टिगत जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने जनपद के समस्त वृहद अस्थाई गौवंश आश्रय स्थलों के प्रस्तुत बिलों का विस्तृत आडिट किए जाने हेतु। मुख्य विकास अधिकारी कानपुर नगर की अध्यक्षता में एक आडिट समिति का गठन किया है। समिति में अपर नगर मजिस्ट्रेट चतुर्थ कानपुर नगर, मुख्य कोषाधिकारी कानपुर नगर एवं उप निदेशक कृषि कानपुर नगर को जनपद के समस्त वृहद/ अस्थाई गौवंश आश्रय स्थलों के प्रस्तुत बिलों का विस्तृत आडिट कर एक सप्ताह में अपनी आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।