Tuesday, May 7, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » आंधी ने उडाए होडिंग्स और बैनर गिराए पेड

आंधी ने उडाए होडिंग्स और बैनर गिराए पेड

सासनी। बीती रात आई आंधी ने पूरा जोर लगा दिया। जिसके कारण सडकों पर लगे होडिंग्स, एवं बैनर आदि उड गये। साथ ही कईजगहों पर पेड गिर गयें। जिससे उन जगहों का मार्ग बाधित होगया।बता दें कि सोमवार की देर रात आई आंधी ने जीवन अस्त व्यस्त कर दिया। रात में छतों पर तथा खुले में सोते हुए लोग कमरों में भागने लगे। इसके साथ ही खंबों पर लगे होडिंग्स आदि गिरा दिए। कई जगहों पर पेड भी गिर गये। जिससे वहां के मार्ग बाधित हो गये। जिसे ग्रामीणों ने हटाकर मार्ग सुचारू कराए। आंधी आने के कारण विद्युत भी बाधित हो गई। जिसके कारण इन्वेटर भी दम तोड गये। और लोगों को गर्मी के माहौल में ही रात काटी।