Sunday, September 22, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » महिला खिलाड़ी सोनम यादव का नेशनल क्रिकेट एकेडमी में हुआ चयन

महिला खिलाड़ी सोनम यादव का नेशनल क्रिकेट एकेडमी में हुआ चयन

फिरोजाबाद। डिस्ट्रिक्ट एकेडमी में प्रैक्टिस करने वाली महिला खिलाड़ी सोनम यादव का चयन नेशनल क्रिकेट एकेडमी अंडर-19 मे हो गया है। उनको 15 मई को राजकोट में रिपोर्ट करनी है।एसोसिएशन के सचिव केशव लहरी ने बताया कि डिस्ट्रिक्ट एकेडमी में प्रैक्टिस करने वाली महिला खिलाड़ी सोनम यादव का चयन नेशनल क्रिकेट एकेडमी अंडर-19 मे हो गया है। वह बहुत ही प्रतिभावान महिला खिलाड़ी है। उत्तर प्रदेश अंडर-19 अंडर-23 व सीनियर महिला टीम में सोनम यादव अपने जौहर दिखा रही हैं। उनके इस सफर में उनके भाई अमन यादव और उनके कोच रवि यादव का बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान रहा है। डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। हर्ष व्यक्त करने वालों में डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन अध्यक्ष मोहन किशोर गुप्ता, उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार मित्तल, सचिव केशव लहरी, कार्यवाहक सचिव शिव कांत शर्मा, कोषाध्यक्ष विजय गोयल, संरक्षक अनिल चतुर्वेदी (नीलमणि), संतोष यादव एकेडमी कोच रवि यादव आदि रहे।