Friday, May 3, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » व्यापार मंडल ने उप मुख्यमंत्री को सौपां ज्ञापन

व्यापार मंडल ने उप मुख्यमंत्री को सौपां ज्ञापन

फिरोजाबाद। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के जनपद आने पर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के द्वारा उन्हे एक ज्ञापन सौपा गया। जिसमें उन्होने व्यापारी कल्याण बोर्ड का पुनर्गठन कर संगठन के किसी पदाधिकारी को स्थान दिये जाने की मांग की है।व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बीएस गुप्ता के नेतृत्व में एक प्रतिनिधी मंडल डिप्टी सीएम से मिला और उन्हें व्यापारियों की समस्या के सम्बंध में एक ज्ञापन सौंपा है। जिसमें व्यारियपों के हित के लिये बनाये गये व्यापारी कल्याण बोर्ड में व्यापार मंडल के किसी पदाधिकारी को स्थान दिये जाने की मांग की। बोर्ड में व्यापारी के होने से सरकार के प्रति व्यापरियों का विश्वास बढेगा। साथ ही व्यापारी कल्याण बोर्ड में व्यापार मंडल का प्रतिनिधी होने से व्यापारियों की समस्याओं के समाधान जल्द होगा। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष विनोद माहेश्वरी, संजय गुप्ता, रीतेश अग्रवाल, महेन्द्र कुशवाह आदि मौजूद रहें।