Saturday, April 27, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » विश्व माहवारी दिवस पर किशोरियों को वितरित किए सेनेटरी पैड

विश्व माहवारी दिवस पर किशोरियों को वितरित किए सेनेटरी पैड

फिरोजाबाद। विश्व माहवारी दिवस के मौके पर अंतर्राष्ट्रीय स्वयंसेवी संस्था चाइल्ड फंड इंडिया दिशा परियोजना द्वारा विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान किशोरियों को सेनेटरी पैड एवं जागरूकता सामग्री का वितरण किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सरोजनी नायडू स्कूल के प्रधानाचार्य भगवान दास शंखवार ने कहा कि माहवारी एक सामान्य शारीरिक प्रक्रिया है। जिस प्रकार उम्र के अनुसार शरीर में कोई परिवर्तन होते हैं वैसे ही किशोरियों के जीवन में महावारी आना एक शारीरिक परिवर्तन है, जो किशोरियों में 10 से 12 वर्ष की उम्र में शुरू होना स्वाभाविक है। इस समय में स्वच्छता का बहुत ख्याल रखना होता है साथ ही पोष्टिक आहार लेना भी अच्छे स्वास्थ्य के लिए जरूरी होता है। बरिष्ठ समाज सेविका कल्पना राजौरिया, अश्वनी राजौरिया, रेखा वर्मा, दुर्गेश यादव, स्वास्थ्य विभाग के फार्मासिस्ट अनूप कश्यप, भुवनेश शंखवार, स्टाफ नर्स रामा वर्मा, यूनिसेफ के जिला कॉर्डिनेटर अनिल शुक्ला, पार्षद मनोज शंखवार, नरेश राठौर, मजदूर संघ के रमाकांत यादव, कमल सिंह, दिशा की नीतू सिंह, आस्था सक्सेना, अवधेश जादौन, शकुंतला आदि ने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम में सभी किशोरियों को सेनेटरी पैड के पैकेटों का वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन दिशा संस्था की अनुपम शर्मा ने किया। कार्यक्रम संयोजक प्रभा आर्या ने सभी का आभार व्यक्त किया।