Saturday, April 27, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » तीन दिन से लापता किशोर की नहीं मिली खबर

तीन दिन से लापता किशोर की नहीं मिली खबर

सासनी। गांव नगला वीरीसहाय से एक किशोर करीब तीन दिन पूर्व अचानक गायब हो गया। जिसका आज तक कोई सुराग नहीं लग सका है। किशोर के घर से गायब होने के कारण परिजन काफी परेशान है। परिजनों ने किशोर की गुमशुदगी कोतवाली में दर्ज कराई है।जानकारी के अनुसार गांव नगला वीरी सहाय निवासी चंद्रपाल सिंह का तेरह वर्षीय पुत्र गौरव करीब तीन दिन पूर्व अचानक गायब हो गया। जो शाम तक घर नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई रात्रि में सभी रिश्तेदारियों में फोन से पता किया मगर कहीं भी गौरव का पता नहीं चल सका। परिजनों ने काफी माथा पच्ची और तलाश के बाद कोतवाली में गौरव की गुमशुदगी दर्ज कराई है। जिसमें बताया है कि गौरव का रंग गोरा और वह आसमानी रंग की शर्ट नीले रंग की पेंट पैरों में चप्पल पहन हुआ है। परिजनों ने गौरव को लताशने हेतु कोतवाली सासनी पुलिस से गुहार लगाई है।