Sunday, May 19, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » स्कूल की छत पर मिला महिला का शव

स्कूल की छत पर मिला महिला का शव

कानपुर दक्षिण। कानपुर के गोविन्द नगर थाना क्षेत्र के गोपाल नगर मे स्थित राजाराम सरस्वती विद्या मंदिर मे रहने वाली महिला का शव मिलने से हडकंप मच गया,मौके पर पहुंची गोविन्दनगर पुलिस ने शव का पंचनामा भर पीएम के लिये भेजा। म्रतक की सास रानी पति विश्राम सिंह ने बताया कि बेटा लाखन {40} नशे का लती था। शराब खर्च के लिये वह कबाड़ का काम करता है,रानी ने बताया की लाकडाउन मे लाखन को सब्जी का ठेला  लगाया था। ।उसी बीच लाखन का संपर्क म्रतका से होगया। जिसे वह घर ले आया, जिससे नाराज होकर माँ रानी ने म्रतका सहित लाखन को घर बाहर निकाल दिया। जिसके बाद दोनों गोपाल नगर मे स्थित राजाराम स्मारक स्कूल के बगल मे रहने लगे।वही स्कूल प्रबंधक सुशील सिंह ने बताया कि म्रतका और लाखन को खुले मे सोता देख सुशील ने दोनों को स्कूल मे सोने की जगह दे दी। जिसके बाद लगभगतीन महिने से दोनों यही रह रहे है,साथ ही दोनो शराब के लती है। दोनों साथ बैठकर शराब पीते है।सुशील ने बताया कि उन्हे लगभग रात नौ बजे लोगो से घटना के बारे मे जानकारी मिली।जिसके बाद पुलिस को सूचना दी।वही मौके पर पहुंचे गोविन्दनगर इसंपेक्टर रोहित तिवारी व फोरेसिंक टीम ने घटना स्थल पर पहुंच साक्ष्य जुटाये। इंसपेक्टर ने बताया कि मौत की वजह ज्यादा नशे मे होकर दिन भर घूप मे पडे रहना भी हो सकता है। बाकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट  आने पर पता चलेगा,साथ ही किसी की तरफ से यदि कोई शिकायती पत्र मिलता है तो उसी आधार पर कार्यवाही की जायेगी।