Sunday, September 22, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » वृद्धा छत से गिरी,मौत

वृद्धा छत से गिरी,मौत

हाथरस। थाना हाथरस गेट क्षेत्र के इगलास मार्ग स्थित गांव टुकसान में बीती रात्रि को एक वृद्धा अचानक छत से गिर गई। जिससे वृद्धा गंभीर रूप से घायल हो गई और उसकी मौत हो गई। वृद्धा की मौत की खबर से परिजनों में भारी कोहराम मच गया है।बताया जाता है गांव टुकसान निवासी रामदुलारी उम्र 80 साल पत्नी दुर्जन सिंह बीती रात छत से नीचे गिर गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गई तथा वृद्धा को तत्काल उपचार हेतु बागला जिला अस्पताल लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।