Monday, April 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » गांधी जयंती तक पूरे प्रदेश के 75 जिलों में चलेगा शराबबंदी जन जागरण अभियान

गांधी जयंती तक पूरे प्रदेश के 75 जिलों में चलेगा शराबबंदी जन जागरण अभियान

सिकंदराराऊ।शराब मुक्त प्रदेश बनाने के लिए शराब बंदी संयुक्त मोर्चा का शराबबंदी जन जागरण अभियान जारी है। इसी क्रम में शनिवार को सिकंदराराऊ में सेक्रेटरी सिंह यादव के आवास पर शराबबंदी को लेकर एक गोष्ठी आयोजित की गई।गोष्ठी में उपस्थित शराबबंदी संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय संयोजक सुल्तान सिंह ने कहा कि मोर्चा द्वारा शराबबंदी कार्यक्रम समाज को स्वस्थ एवं जोड़ने के लिए शुरू किया गया है । सभी धर्मों में शराब का निषेध है। इसके बावजूद शराब के ठेकों का बढ़ना दुखदाई है। राम राज्य के मार्ग में सबसे बड़ी बाधा है।श्री सिंह ने कहा कि आगामी 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक प्रदेश भर के 75 जिलों में बैठकें, पदयात्रा एवं गोष्ठियों का आयोजन शराबबंदी जन जागरण अभियान के तहत किया जाएगा।इस बैठक को सर्वोदयी नेता डॉ सच्चिदानंद, सेक्रेटरी सिंह यादव, बहोरी सिंह, वेद प्रकाश शाक्य ,दीपेश बाल्मिक, अरविंद कुमार यादव , रघुराज सिंह, अमन कुमार , रणवीर सिंह, बहोरी सिंह, लायक सिंह, जुगेंद्र सिंह यादव, वीरेंद्र सिंह कुशवाह, रघुनाथ सिंह , बंटू कुमार, अरुण कुमार, जगदीश , राजेश कुमार आदि ने संबोधित किया।सिकंदराराऊ तहसील में शराबबंदी जन जागरण अभियान को गति देने के लिए बहोरी सिंह को शराबबंदी संयुक्त मोर्चा का तहसील प्रभारी तथा सदानंद जोशी को मीडिया प्रभारी बनाया गया है।