Thursday, May 2, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » DM और SSP ने कांवड़ियों को वितरित किये तिरंगे::रसूलाबाद में हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत बांटे गए तिरंगे

DM और SSP ने कांवड़ियों को वितरित किये तिरंगे::रसूलाबाद में हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत बांटे गए तिरंगे

रसूलाबाद, कानपुर देहात। जनपद की जिलाधिकारी नेहा जैन एंव पुलिस अधीक्षक सुनीति व अपर पुलिस अधीक्षक घन्यश्याम चौरसिया द्वारा सावन के आख़िरी सोमवार को सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टिगत से जायजा लेने पहुची रसूलाबाद नगर में जहाँ कांवडियों/शिवभक्तों को तिरंगा झंडा वितरण कर रसूलाबाद के पावन मंदिर श्री धर्म गढ़ बाबा में शांतिपूर्ण दर्शन करने व हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने की अपील करते हुए सभी शिवभक्तों से अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराने की अपील की गयी एवं ड्यूटीरत पुलिस के अधिकारी/कर्मचारीगणों को शिवभक्तों से शालीनता से व्यवहार करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। वही रसूलाबाद नगर को आजादी के अमृत महोत्सव महाअभियान के तहत घर घर तिरंगा फहराने के बीच रसूलाबाद नगर को तिरंगा मय बनाने के लिए डिवाइडर पर लगे सीमेंटेड खम्भो को तिरंगा रंगो में रंग कर नगर को तिरंगा मय कर नगर की सुंदरता को चार चांद लगा दिए गए । नगर के अधिशासी अधिकारी दिनेश शुक्ला ने नगर को हरा भरा बनाने के लिए डिवाडर के बीच पेड़ो को लगाकर उनकी सुरक्षा के लिए सीमेंटेड खम्भो को तारो से कस जहां पेड़ो को जानवरों से बचाने का बीड़ा उठाया तो वही घर घर तिरंगा महाअभियान के तहत उन्ही खम्भो को तिरंगा के रंगों से रँगवाकर नगर की सुंदरता में चार चांद लगा दिए। जिसको लेकर दोनों ही अधिकारियों ने नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारी बड़ी सराहना की है। तो वही आजादी के अमृत महोत्सव महाअभियान के तहत नगर की सुंदरता की भव्यता को देखते हुए जनता से घर घर तिरंगा फहराने की अपील की है ।