Wednesday, May 15, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » देवघर दर्शन के लिए रवाना हुआ सैकड़ों कांवरियों का जत्था

देवघर दर्शन के लिए रवाना हुआ सैकड़ों कांवरियों का जत्था

महाराजगंज, रायबरेली।  बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए बस से सैकड़ों कांवरियों का जत्था बाबा के दर्शन के लिए गाजे बाजे के साथ रवाना किया गया। आज महाराजगंज क्षेत्र से मऊ बाजार व अन्य जगहों से आए सैकड़ों श्रद्धालुओं ने सर्व प्रथम मऊ बाजार स्थित ऊंचेश्वर मंदिर में दर्शन किया। तत्पश्चात कांवर लेकर बोल बम के नारों के साथ बस द्वारा प्रस्थान किया। वहीं मऊ बाजार से बाबा धाम जाने वाले कांवरियों के जत्थे को क्षेत्र पंचायत सदस्य ओमप्रकाश सिंह उर्फ भोलू सिंह, राजकुमार सिंह उर्फ मोगा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष जन्मेजय सिंह द्वारा भगवा अंग वस्त्र भेंट कर बाबा धाम की यात्रा के लिए रवाना किया गया। इस मौके पर राम शरण सिंह, मनोज पाण्डेय, श्याम भवन सिंह, संतबक्श सिंह, विनोद शुक्ला, हरि मौर्य, श्याम सिंह, विशु तिवारी, डिप्टी तिवारी, सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

(न्यूज रिपोर्ट – नेहा मिश्रा)