Wednesday, May 15, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » एंबुलेंस में हुआ प्रसव, जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ 

एंबुलेंस में हुआ प्रसव, जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ 

रोहनियां, रायबरेली। एम्बुलेंस में इस बार भी एक प्रसूता ने बच्चे को जन्म दिया है और जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। मामला रोहनियां ब्लॉक के ग्राम बैसन का पुरवा का है,गांव निवासी ओमप्रकाश की पत्नी अनीता को आज दोपहर प्रसव हेतु एंबुलेंस से रोहनियां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया जा रहा था, तभी रास्ते में ग्राम सत्तूपुर के पास अचानक से प्रसूता की प्रसव पीड़ा बढ़ी। ईएमटी विनोद कुमार, पायलट विद्या प्रकाश सिंह ने बताया कि प्रसव पीड़ा बढ़ने पर आशा बहू संजू शुक्ला की मदद से प्रसूता का एंबुलेंस में ही सुरक्षित प्रसव कराया गया। इस दरम्यान प्रसूता ने स्वस्थ कन्या को जन्म दिया। उसके बाद प्रसूता को रोहनिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। सीएचसी अधीक्षक एम० के० शर्मा ने बताया कि प्रसूता के बेहतर इलाज के इलाज के लिए उसे सीएचसी में भर्ती किया गया और जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।